30.9 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

ओड़िया फिल्म निर्माता रवि स्वाईं का 75 वर्ष की आयु में निधन

भुवनेश्वर। प्रसिद्ध ओड़िया फिल्म निर्माता, उद्योगपति और समाजसेवी रवि स्वाईं का मंगलवार तड़के भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया कि वह लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।रवि स्वाईं के निधन से ओड़िया फिल्म उद्योग को बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय ओड़िया फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें जोर जार मुलक तार, की हेब शुआ पोषिले, पंजुरी भीतरे सारी और उदंडी सीता शामिल हैं। इन फिल्मों को पूरे ओडिशा में दर्शकों से काफी सराहना मिली।

Related Articles

नवीनतम लेख