27.1 C
Kolkata
Tuesday, July 7, 2026

बेंगलुरु खदान हादसे में सात मजदूरों की मौत पर एनएचआरसी सख्त, कर्नाटक सरकार से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक खदान में विशाल ग्रेनाइट चट्टान गिरने से सात प्रवासी मजदूरों की मौत और पांच अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कर्नाटक के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

दो जुलाई को हुआ था हादसा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2 जुलाई को खदान में दो स्टोन क्रशर मशीनें संचालित की जा रही थीं। इसी दौरान एक विशाल ग्रेनाइट चट्टान मजदूरों पर गिर गई, जिससे सात प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना के समय खदान में कम से कम 16 मजदूर काम कर रहे थे।

लापरवाही की आशंका, जांच जारी

एनएचआरसी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला खदान संचालक की संभावित लापरवाही की ओर संकेत करता है। आयोग ने राज्य सरकार से घटना के कारणों, बचाव एवं राहत कार्यों तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।

फिलहाल, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों की जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख