31.2 C
Kolkata
Tuesday, August 11, 2026

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली देश छोड़कर दुबई जा सकते हैं

काठमांडू: नेपाल में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम केपी शर्मा ओली देश छोड़कर दुबई जाने को योजना की जानकारी सामने आ रही है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इलाज करवाने के लिए दुबई जा सकते हैं। नेपाली प्रधानमंत्री के दुबई जाने की संभावना को लेकर रिपोर्ट उस वक्त आई है, जब नेपाल में दर्जनों जगहों पर दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है और हिंसा हो रही है। दूसरी तरफ नेपाल सरकार के गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री समेत 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली के करीबी सूत्रों के हवाले से उनके देश छोड़कर दुबई जाने को योजना की जानकारी सामने आ रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख