32 C
Kolkata
Thursday, April 16, 2026

27-28 फरवरी को रिम्स में शिशु शल्य चिकित्सा पर राष्ट्रीय सम्मेलन

रांची : बुद्धा बिरसा एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन्स द्वारा 27 और 28 फरवरी को रिम्स, रांची में द्वितीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक और शिशु शल्य चिकित्सक प्रो डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस स्तर का शिशु शल्य चिकित्सा सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों की सर्जरी अलग होती है और इसके लिए विशेष प्रशिक्षण जरूरी है। ऐसे आयोजनों से राज्य में बेहतर चिकित्सा सुविधा विकसित होगी। प्रेस वार्ता में डॉ श्याम सुन्दर साहू, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, डॉ जैनेन्द्र कुमार और डॉ इमरान भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि यह संगठन बिहार और झारखंड के पीडियाट्रिक सर्जनों का संयुक्त मंच है और सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन सचिव और शिशु शल्य विभागाध्यक्ष डॉ अभिषेक रंजन ने बताया कि सम्मेलन में कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, गुरुग्राम, पांडिचेरी और विभिन्न एम्स से विशेषज्ञ शामिल होंगे। लगभग 60 से 70 प्रतिनिधि दूसरे राज्यों से आ रहे हैं. नई तकनीक, रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा होगी।

 

Related Articles

नवीनतम लेख