21.1 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

नागालैंड हॉर्नबिल महोत्सव देश की सांस्कृतिक समृद्धि और आदिवासी विरासत का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव को देश की सांस्कृतिक समृद्धि और आदिवासी विरासत का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर ही नए और आत्मविश्वास से भरे भारत की पहचान है। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के एक ‘एक्स’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह महोत्सव तो इंसानी जज्बे की पूरी झलक है तथा इसमें पुरानी और आज की चीज़ों का शानदार मेल है। उन्होंने कहा कि जब पूर्वोत्तर आगे बढ़ेगा और चमकेगा, तभी हमारा पूरा देश तरक्की कर पाएगा। नागालैंड की अनूठी सांस्कृतिक पहचान पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य केवल त्योहार आयोजित नहीं करता, बल्कि स्वयं उत्सव का प्रतीक है। इससे राज्य को ‘त्योहारों की भूमि’ कहलाने का गौरव प्राप्त होता है। उल्लेखनीय है कि हॉर्नबिल महोत्सव भारत की सांस्कृतिक प्रतिभा और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles