झारखंड में मानसून सक्रिय, इन जिलों के अलर्ट जारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में 30 सितंबर से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे में इसके और प्रभावी होने की उम्मीद है। जिसके बाद कई जिलों में भारी बारिश होगी। निम्न दबाव के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के दौरान वज्रपात की काफी ज्यादा आशंका होती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को इससे बचने की अपील की है। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इन जगहों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ वर्षा संभावित है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। देवघर और कोडरमा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। दो अक्टूबर को भारी वर्षा की संभावना है। तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। अलर्ट अवधि में खेतों में जाने से किसानों को बचना चाहिए।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles