33.7 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

विधायक ने लोगों को सड़क और पानी की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

पूर्वी सिंहभूम। लाल बाबा फाउंड्री परिसर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का स्थानीय व्यवसायियों ने सम्मानित किया । यह सम्मान समारोह लाल बाबा फाउंड्री कैलाशनगर व्यवसाय मंच के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कैलाशनगर व्यवसाय मंच के सचिव अखिलेश कुमार जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ था, इससे व्यवसायियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विधायक सरयू राय के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या का भी जिक्र किया और बताया कि जुस्को ने कुछ घरों को ही पानी का कनेक्शन दिया है। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा और अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि वे जमशेदपुर पूर्वी की जनता के आजीवन एहसानमंद रहेंगे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि बिरसानगर, मोहरदा सहित कई इलाकों में सड़क निर्माण कराया गया है और प्रयास रहा है कि पहले से अधिक काम कर दिखाया जाए, ताकि जनता को यह महसूस न हो कि उनके भरोसे पर खरा नहीं उतरे।
उन्होंने बताया कि पहले 1000 फीट पर 7000 रुपये, 2000 फीट पर 14000 रुपये और 3000 फीट पर 21000 रुपये तक वसूला जाता था। इस विषय को विधानसभा में उठाने के बाद नियमों के अनुसार अब न्यूनतम 5000 रुपये और अधिकतम 7000 रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जुस्को और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति मिलकर क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था को लेकर अधिसूचित क्षेत्र समिति को पत्र भी लिखा गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles