31.9 C
Kolkata
Tuesday, June 30, 2026

सुपौल में बंद कमरे से नाबालिग बरामद, मां को बेचने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

सुपौल। सुपौल शहर के कृष्णापुरी वार्ड-4 से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची को बंद कमरे से बरामद किया है। मामले में बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के लंबे समय से लापता होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी बेटी के लौटने के बाद हुआ खुलासा

पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी पत्नी और दो बेटियां जुलाई 2025 से लापता थीं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरी नाबालिग बच्ची को एक बंद कमरे से बरामद किया।

गंभीर आरोप, जांच जारी

बरामद बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसे करीब एक वर्ष तक कमरे में बंद रखा गया और उसकी मां को बेच दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महिला को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बच्चियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले के सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की पुष्टि तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख