आगामी लोकसभा निर्वाचन-2023 के निमित मृत मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु बैठक

बिरसा भूमि लाइव

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक
  • रिम्स, सदर अस्पताल एवं रांची नगर निगम द्वारा विगत 5 वर्षो में निर्गत जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश
  • विद्यालयों को प्राप्त Pre Filled Form-6 सत्यापन के उपरांत सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए सभी स्कूलों के प्रधानाध्यपाक को निर्देश
  • निर्वाचन कार्य में नही करें अनदेखी:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को समाहरणालय, ब्लॉक-‘ए’ स्थित सभागार में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2023 के निमित मृत मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 58 तमाड़ सह अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, संदीप अनुराग टोपनो, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 61 सिल्ली- सह अपर समाहर्त्ता रांची, राजेश कुमार बरवार एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 63 रांची-सह अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, दीपक कुमार दुबे, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 66 मांडर, प्रदीप भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, विवेक कुमार सुमन एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निदेशक DRDA, राम वृक्ष महतो सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं असैनिक शल्य चिकित्सक, रांची नगर निगम कार्यालय के कर्मचारी, जन्म-मृत्यु निबंधन रजिस्टार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मिथलेश केरकेट्टा एवं सभी सम्बंधित लोग उपस्थित थे।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा द्वारा निम्न निर्देश दिये गये :-

(1) रांची नगर निगम, सिविल सर्जन एवं रिम्स रजिस्टार से पिछले 5 वर्षो में निर्गत किए गए मृत्यु प्रमाण -पत्र की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि मतदाता सूची प्रकाशन से पूर्व सभी मृत व्यक्तियों के नाम विलोपित किया जा सके।

(2) सभी स्कूलो को उपलब्ध कराये गये Pre Filled Form -6 के सत्यापन की धीमी गति पर चर्चा की गई । साथ ही सभी स्कुलो के प्रधानाअध्यापकों को व्यतिगत रूची लेते हुए प्राप्त सभी Pre Filed Form -6 का सत्यापन कराते हुए जल्द से जल्द BRP/CRP के माध्यम से संबंधित सहायक निर्वाचक निबधन पदाधिकारी, को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन विद्यार्थियों का Pre Filled Form प्राप्त नही हुआ हो उनके Form-6 भरवाकर संबंधित AERO को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया एवं उपायुक्त रांची द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को इस सम्बन्ध में आने वाले सोमवार को सभी स्कुलो के प्रधानाअध्यापकों एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाअध्यापकों साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया।

(3) आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के निमित DEMP (District Election Management Plan) तैयार करने से संबंधित चर्चा की गई एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

निर्वाचन कार्य में नही करें अनदेखी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की निर्वाचन कार्य में अनदेखी किसी भी परिस्थिति में ना हो, सभी सम्बंधित अधिकारी तय समय में चुनाव सम्बंधित सारें कार्य कर ले एवं चुनाव से पहले बूथ रूट का खाका तैयार कर ले।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles