भाजपा छोड़ आजसू का दामन थामें मनोज साहू बनाए गए चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष

बिरसा भूमि लाइव

  • पार्टी के नीति व सिद्धान्तों को जन जन तक पहुंचने का लिया शपथ

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर मुख्यालय में शनिवार को आजसू पार्टी का प्रखंड सम्मेलन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज साहू को प्रखंड अध्यक्ष, एवं सीताराम मुंडा को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहु के साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य बोनीफास कुजूर, प्रमोद खलखो, दुर्गा साहू, जिला महासचिव आनंद कुमार गुप्ता, जिला प्रवक्ता मिनहाज खान, महिला जिला अध्यक्ष किरण देवी ने स्वागत किया। मनोज साहू चैनपुर भाजपा युवा नेता के रूप में कार्यरत थे। सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाकर आजसू पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सौपा गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहु ने बताया कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का एक ही संकल्प है की गाँव के हर अंतिम व्यक्ति दवाई, कमाई तथा पढ़ाई पर पूरी तरह से मजबूत हो। वहीं मौके उन्होंने वर्तमान की झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका वादा झूठा था 1932 का खतियान लागू करना सिर्फ उनके एजेंडे तक रह गया। जिला सचिव बोनिफास कुजूर ने सभी नए पदधारियों से पार्टी की मजबूती तथा विस्तार के लिए कार्य करने, जनता की समस्याओं को उठाने आदि की बात कही। साथ ही उन्होंने गांव-गांव का भ्रमण कर लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र कर समस्याओं से अवगत होने, पार्टी के विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने आदि की भी बातें कही।

महिला अध्यक्ष के रूप में माधुरी एक्का को मनोनीत किया गया मौके पर मुख्य रूप से जिला सचिव सद्दाम हुसैन, बांदा पंचायत समिति सदस्य कृष्ण उरांव, जनावल पंचायत समिति सदस्य शान्ता टोप्पो, अफरोज खान, तारकेश्वर सिंह, अरविंद लकड़ा, अमोल सुबोध लकड़ा, मुकेश कुमार महतो, गोबर्धन महतो, ईश्वर मुंडा, बालेश्वर मुंडा, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles