चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती मांगी

बिरसा भूमि लाइव

‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक ईमेल मिला है, जिसमें 20 करोड़ रुपये नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अंबानी को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी वाला ईमेल मिला और उनके सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल करने के आरोप में पिछले साल बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईमेल भेजने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए अभियान भी शुरू किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles