खूंटी की सड़कों पर दिखें महेंद्र सिंह धोनी

बिरसा भूमि लाइव

खूंटी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शनिवार को तोरपा की सड़कों पर रेंज रोवर कार में चालक की बगल वाली सीट में बैठे दिखे। तोरपा से तपकरा होते हुए रनिया पहुंचे। अपनी काले रंग की रेंज रोवर कार में सवार होकर धोनी रनिया चौक में कुछ देर के लिए रुके। पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल दिख रहा था, लेकिन फैंस ने उन्हें पहचान कर चिल्लाना शुरू कर दिया।

फैंस उन्हें देखकर माही सर…माही सर चिल्लाते रहे, लेकिन धोनी रुके नहीं और तेज गति से तपकरा होते हुए रनिया मेन रोड से मरचा पहुंचे और वहां से रांची की ओर निकल गये। इस बीच फैंस उनकी एक झलक पाने के उतावले हो रहे थे, पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहीं भी गाड़ी की गति कम नहीं की। हालांकि रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने वाहन चेंकिंग के दौरान उन्हें देख कर एक सेल्फी ले ली।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles