रविवार को एक चौंकाने वाले वीडियो से शुरू हुई। 7 सितंबर को आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने वसन बाला की द चेज का टीजर बताया। सबसे बड़ा सरप्राइज ये था कि उसमें माधवन के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी फुल फ्लेज रोल में नजर आए। वो एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में गोलियां बरसाते दिखे।
हालांकि माधवन ने ये साफ नहीं किया कि ये फिल्म है, वेब सीरीज है या कुछ और फिलहाल इसकी पूरी जानकारी गुप्त रखी गई है। माधवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो टीजर रिलीज करते हुए लिखा, “एक मिशन. दो जांबाज. तैयार हो जाइए, धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है।” टीजर को डायरेक्ट किया है वसन बाला ने लेकिन सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि ये फिल्म है, वेब सीरीज है या कोई हाई-प्रोफाइल ऐड? अभी किसी ने कुछ साफ नहीं किया है। टीजर में माधवन भी धोनी के साथ नजर आते हैं. दोनों टास्क फोर्स ऑफिसर के रोल में हैं।


