अररिया । भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण,सुरक्षा और उत्पीड़न की दिशा में काम करने वाली संस्था महादेवी महिला मंच ने घरेलू हिंसा की शिकार महिला को न्याय दिलाने के मार्ग में रोड़ा बनने वाले प्रभावशाली व्यक्ति को कड़ी चेतावनी दी।
शुक्रवार को जोगबनी के खजूरबाड़ी स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मंच की अध्यक्ष मुस्कान कुमारी ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ महिलाओं को न्याय और सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है।इसी कड़ी में घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला को न्याय दिलाने की दिशा में संस्था के काम में समाज के कुछ प्रभावशाली लोग रोड़ा अपना रहे हैं,जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।उन्होंने कहा कि संस्था घरेलू हिंसा की शिकार महिला को न्याय दिलाकर रहेगी।
उन्होंने प्रभावशाली व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करते हुए कहा कि कानून और संविधान के तहत उनके ऊपर कार्रवाई के लिए संस्था कानूनविदों से राय ले रही है।उन्होंने प्रभावशाली व्यक्ति के द्वारा संस्था और संस्था के सदस्यों को बदनाम करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जा रही है,लेकिन संस्था इन धमकियों से डिगने वाली नहीं है।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष के अलावा सचिव सोनी देवी,माला देवी,ललिता देवी,चंदा साह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

