30.6 C
Kolkata
Thursday, June 4, 2026

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे और उनके नामांकन प्रक्रिया में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11 बजे दुर्गापुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा बांकुरा के जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जाएंगे। इसके बाद वे बांकुरा जिले में आयोजित चुनावी रैली में भाग लेंगे।

डॉ. यादव इस दौरान सलतोरा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चांदना बारी, छतना से सत्यनारायण मुखोपाध्याय, बांकुरा विधानसभा क्षेत्र से नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा से बिलेश्वर सिंघा और ओंडा क्षेत्र के उम्मीदवार अमरनाथ शाखा के नामांकन पत्र दाखिल कराएंगे।

मुख्यमंत्री अपनी व्यस्त दिनचर्या के तहत दोपहर 3 बजे करगहिर (बांकुरा) से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्गापुर पहुंचेंगे और फिर दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख