मदन मोहन बरियार ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला

बिरसा भूमि लाइव

रांची: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष पीयूष भट्ट को जेआरजी बैंक प्रधान कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी। पीयूष भट्ट ने जुलाई 2021 से जून 2023 तक अध्यक्ष के रुप में कार्य किया। विदाई समारोह में बैंक के स्टॉफ सदस्यों ने श्री भट्ट के दो सालों के कार्यकाल के दौरान उनके विभिन्न उपलब्धियों को याद किया। उनके कार्यकाल में जेआरजी बैंकने सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किया और बैंक ने नयी ऊंचाइयों को छुआ।

झारखंड राज्य के ही मूल निवासी मदन मोहन बरियार ने जेआरजी बैंक के अध्यक्ष पद का कार्यभार को निवर्तमान अध्यक्ष पीयूष भट्ट से ग्रहण किया। श्री बरियार भारतीय स्टेट बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुये थे। भारतीय स्टेट बैंक में अपने 23 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई राज्यों में महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया।

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में योगदान देने के पूर्व वे भारतीय स्टेट बैंक के संभलपुर मॉड्यूल में उप महाप्रबंधक (व्यवसाय व परिचालन) के महत्वपूर्ण पद पर आसीन थे।

जेआरजी बैंक में अध्यक्ष के पद पर पदभार ग्रहण करने के उपरांत बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुये उन्होंने आह्वान किया कि झारखंड प्रदेश की जनता को समर्पित यह बैंक प्रदेश के प्रत्येक निवासी की पहली पसंद का बैंक बने – इसके लिये हमें सतत् प्रयास कर राज्य के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहण करना है।

झारखंड के लोगों को बैंक की वित्तीय सेवा के माध्यम से आर्थिक उन्नत कर हम अपने प्रांत एवं राष्ट्र के जीडीपी में अमूल्य योगदान देकर जेआरजी बैंक सदैव संकल्पित हैं। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक एसके पाणि, जसबीर सिंह एवं सहायक महाप्रबंधक आरके सिन्हा तथा मुकेश कुमार वर्मा के अलावा प्रधान कार्यालय तथा रांची क्षेत्रीय कार्यालय के सभी स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles