30.6 C
Kolkata
Friday, February 27, 2026

शराब घोटाला केस : अरविंद केजरीवाल हुए बरी, फैसले के बाद आँख से निकले आंसू

द‍िल्‍ली | शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने निर्दोष करार दिया है। कोर्ट का फैसला सुनने के बाद जैसे ही केजरीवाल बाहर आए, वह भावुक होकर रोने लगे। पास में खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें सांत्वना देकर संभाला। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने भी स्वीकार किया है कि वह पूरी तरह ईमानदार हैं।

इसी बीच, मनीष सिसोदिया ने खुद को बेदाग साबित होने पर इसे सत्य और न्याय की विजय बताया। उन्होंने कहा कि आज फिर एक बार बाबा साहब अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके संविधान पर गर्व महसूस हो रहा है। सिसोदिया ने यह भी जोड़ा कि मोदी जी, उनकी पार्टी और एजेंसियों ने हमें बेईमान साबित करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन आज यह स्पष्ट हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पूरी तरह ईमानदार हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles