32.5 C
Kolkata
Friday, June 19, 2026

कोलकाता हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला : इंडिगो यात्री विमान पर आकाशीय बिजली गिरी

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही बारिश के बीच कोलकाता के कई जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी दौरान कोलकाता से अगरतला जा रहे इंडिगो  6E6068 (VT-IPW) के एक विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के समय विमान में 141 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य मौजूद थे।

एहतियात के तौर पर एयरलाइन ने सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से अगरतला के लिए रवाना किया गया। यह उड़ान सुबह 9:20 बजे रवाना होनी थी, लेकिन घटना के कारण इसमें देरी हुई और विमान दोपहर 12:50 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।

हालांकि राहत की बात रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इंडिगो के अनुसार, बिजली गिरने की घटना में दो ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी मामूली रूप से प्रभावित हुए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

यह घटना जब आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति के बीच हुई, जिसके लिए हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र (एओसीसी) ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी की थी। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य विमान कर्मचारी के भी घायल होने की खबर है। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख