रांची। लेडीज सर्कल (आरएसएलसी–169) की ओर से गुरुवार को हातमा स्लम क्षेत्र में सामाजिक सरोकार संबंधित विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरित किया गया। लेडीज सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला, सचिव वर्तिका राजगढ़िया और अंकिता मोदी के नेतृत्व में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर, सेनेटरी नैपकिन वितरण और एक जरूरतमंद महिला को हियरिंग एड दिया गया।
मौके पर लेडीज़ सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन टेंजेट इंडिया के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना और संक्रमण के जोखिम को कम करना था। शिविर में डॉ नम्रता महंसारिया ने महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य और ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने नियमित जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह को जरूरी बताया। शिखा खोसला और सचिव वर्तिका राजगढ़िया ने कहा कि संगठन आगे भी वंचित वर्गों के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। मौके पर शिखा खोसला, वर्तिका राजगढ़िया, अंकिता मोदी, स्थानीय युवतियां महीलाएं सहित अन्य लोग मौजूद थे।


