झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत कुरडेग ब्लॉक की टीम ने ठेठईटांगर के जेंडर रिसोर्स सेंटर का सफल एक्सपोजर विजिट किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रतिभागियों को जेंडर रिसोर्स सेंटर व जेंडर जस्टिस सेंटर के कार्यप्रणाली की गहन समझ प्रदान करना था। टीम ने मॉडल जेंडर रिसोर्स सेंटर व जेंडर जस्टिस सेंटर के संचालन को निकट से देखा तथा समिति सदस्यों से ज्ञान विनिमय किया। ठेठईटांगर जेंडर सीआरपी ललिता देवी,दिव्या, जसमनी,अंजना,सुनीता,सुषमा,मंजू के द्वारा जेंडर केस वर्क से जुड़े अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं केस मैनेजमेंट, दस्तावेजीकरण, काउंसलिंग एवं रेफरल तंत्र की प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। कुरडेग ब्लॉक से कुल 32 प्रतिभागी में संकुल अध्यक्ष से सरिता तिर्की, कमला देवी, जेंडर सीआरपी में ज्योति मिंज जेएसएलपीएस स्टाफ में आलोक,धर्मेश , ट्राई एसोसिएट प्रैक्टिशनर से नीतू कुमारी तथा ठेठईटांगर से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक संदीप कुमार एवं जेएसएलपीएस कर्मी कृष्णा भोय , रोशनी एक्का,लालमुनि देवी व क्लस्टर की दीदियों में अनीता,उषा,पुनीत भी उपस्थित रहे। इस दौरे से कुरडेग टीम को जेंडर संबंधी मुद्दों पर कार्य करने में नई दिशा मिलेगी तथा महिलाओं का सशक्तिकरण मजबूत होगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्रीमती नूतन मिंज ने भी जेंडर रिसोर्स सेंटर विजिट में भाग लिया तथा कुरडेग टीम को जेंडर रिसोर्स सेंटर के संदर्भ में प्रखंड के माध्यम से सहयोग एवं सलाहकार समिति की भूमिका के संदर्भ में जानकारी दी गई।


