खूंटी लोकसभा: क्या अर्जुन मुंडा बचा पायेंगे भाजपा का किला या कालीचरण के सिर बंधेगा सेहरा

बिरसा भूमि लाइव

  • खूंटी संसदीय क्षेत्र में 13 मई को संपन्न हो गया लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व
  • एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा में रोमांचक मुकाबला देखने का मिलेगा
  • जानकार अपनी-अपनी गणित के सहारे कर रहे हैं हार-जीत की गणना
  • कांग्रेस भाजपा की परपंरागत वोटर सरना समाज में सेंधमारी करने में सफल 

खूंटी : जनजातियों के लिए सुरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 13 मई को संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम तो वैसे चार जून को आयेगा, लेकिन परिणाम को लेकर भविष्यवाणी करनेवाले सैकड़ों तथाकथित जानकार अपनी-अपनी गणित के सहारे हार-जीत की गणना करने लगे हैं और कौन विजयी होगा और किसे मुंह की खानी पड़ेगी, यह तो वक्त ही बताएगा, पर इतना तो तय है कि इस संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के दो मुंडाओं के बीच ही है। मतदान के दौरान ही अन्य उम्मीदवार चुनावी दौड़ से बाहर जाते दिखे। चार जून को ही पता लगेगा की अर्जुन मुंडा अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात देकर भाजपा के इस किले को सुरक्षित रख पाते हैं या कालीचरण मुंडा लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चख पायेंगे।

राजनीति पर पकड़ रखने वालों की बातों पर भरोस करें, तो तोरपा, खूंटी और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को बढ़त मिल सकती है, वहीं सिमडेगा और खरसावां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अर्जुन मुंडा कांग्रेस पर बढ़त बनाते दिख रहे हैं। तमाड़ क्षेत्र में दोनों उम्मीदवारों के बीच नेक टू नेक फाइट की उम्मीद राजनीति के जानकार जताते हैं। तमाड़ क्षेत्र कें लोगों का कहना है कि इस बार कुर्मी समुदाय का वोट भी कांग्रेस को मिल सकता है, जबकि इस समुदाय को भाजपा और आजसू का समर्थक माना जाता है। तोरपा और अन्य इलाकों में भी कांग्रेस को अच्छा खासा वोट मिलने की संभावना जानकार बता रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी भाजपा के परपंरागत वोटर सरना समाज में भी सेंधमारी करने में सफल दिख रही है। कांग्रेस क इस दुष्प्रचार की काट भाजपा नहीं निकाल सकी, जिसमें संविधान बदलने, सीएनटी एक्ट खत्म करने, संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने की बात कही गई है। कांग्रेस आदिवासी मतदाताओं को इस बात को लेकर अपने पाले में सफल रही कि कांग्रेस सत्ता में आई तो सरना कोड को लागू करेगी और संविधान और आरक्षण को सुरक्षित रखेगी। आमतौर पर जनजातीय समुदाय अपनी जमीन से भावनात्मक रूप से जुड़ा रहता है और उन्हें इस बात का भय दिखाया गया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, तो सीएनटी एक्ट को खत्म कर आदिवासियों को जमीन लूट लेगी, लेकिन भाजपा के नेता और कायकर्ता इस दुष्प्रचार को रोकने में नाकामयाब रहे। यही कारण है कि सरना समुदाय का भी अच्छा खासा वोट कांग्रेस को मिलने की संभावना जानकार जता रहे हैं। खूंटी संसदीय सीट का चुनाव परिणाम चाहे जो हो, पर इतना तय है कि यहां एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा में रोमांचक मुकाबला देखने का मिलेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles