25.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

कटिहार मद्य निषेध टीम ने 37 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कटिहार। कटिहार मद्य निषेध टीम ने कटिहार रेलवे जंक्शन पर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 04/05 पर बरारी थाना के एक तस्कर बुधन महतो को 18 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, प्लेटफार्म नंबर 2/3 से एक ट्रेन पर शौचालय के पास छुपाकर रखे 11.625 लीटर विदेशी शराब रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त रूप से छापामारी में जप्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई में, मद्य निषेध टीम ने बलिया बेलोंन थाना के भेलागंज के दिलीप ठाकुर को 8 लीटर चूलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस तरह, मद्य निषेध टीम ने कुल 37.625 लीटर विदेशी शराब जब्त की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles