34 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

सोनम बागे के समर्थन में झामुमो ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

खूंटी। खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार सोनम बागे के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में शनिवार को मोटरसाइकिल रैली निकालकर जनसमर्थन की अपील की। रैली का नेतृत्व झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने किया।

रैली की शुरुआत महुआ टोली स्थित चुनावी कार्यालय से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता नेताजी चौक, भगत सिंह चौक, मेन रोड सहित विभिन्न वार्डों और मुहल्लों में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए मतदाताओं से सोनम बागे को विजयी बनाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समुचित विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सोनम बागे चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन उन्हें मिल रहा है।

रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर लोगों से नगर के समग्र विकास के लिए झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देने का आग्रह किया।

Related Articles

नवीनतम लेख