33.7 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

झारखंड राज्य सीनियर सुपर स्पीड खो-खो खुली चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर-2 के बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय में रविवार को झारखंड राज्य स्तरीय सुपर स्पीड खो-खो खुली बालक–बालिका चयन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में रांची, धनबाद, लातेहार, गढ़वा, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और लोहरदगा सहित राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में टाटा डीएवी चैनपुर, रामगढ़ की बालक टीम की ओर से वतन कुमार, रंजीत कुमार, आयन प्रसाद, अक्षत कुमार, मोहम्मद अर्ष, राजवीर कुमार, लखराज, सौरभ कुमार और आशिष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
खुली चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि धुर्वा सेक्टर-2 स्थित बीएसपी विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी, विशिष्ट अतिथि कार्तिक उरांव तथा सुपर स्पीड प्रशिक्षण केंद्र, बाल विकास आवासीय विद्यालय रातू के अध्यक्ष रंजीत तिर्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डीएवी टाटा चैनपुर, रामगढ़ के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। चयन प्रक्रिया में रिया सिंह, सन्नी कुमार, अभिषेक उरांव, शिवम नायक, प्रीति प्रजापति एवं सोनाली होरो ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरी प्रतियोगिता का संचालन झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय झा ने किया। उन्होंने बताया कि चयनित झारखंड बालक–बालिका खो-खो टीम का प्रशिक्षण शिविर 26 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
डॉ. झा ने जानकारी दी कि चयनित झारखंड सीनियर बालक–बालिका खो-खो टीम 9 से 11 जनवरी तक गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम 7 जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles