25.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

भीषण ठंड की चपेट में झारखंड, मकर संक्रांति तक नहीं मिलेगी राहत

रांची। झारखंड इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। पूरे राज्य में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। ठंड इतनी ज्यादा है कि ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं। कई इलाकों में दिनभर धुंध छाई रही और धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। ठंडी हवाओं के कारण धूप में बैठना भी मुश्किल हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सुबह और शाम ही नहीं, दोपहर में भी ठिठुरन बनी हुई है। यह स्थिति केवल कुछ जिलों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मकर संक्रांति तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है और इसमें 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं झारखंड पहुंच रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles