झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पौधरोपण किया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : वन महोत्सव के उपलक्ष्य में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति द्वारा वृहद् स्तर पर पौधरोपण का कार्य जारी है। आज उप समिति द्वारा शहीद संकल्प चिल्ड्रेन पार्क, मोरहाबादी में अमरूद, आम और चंपा के पौधे लगाये गये।

इस अवसर पर उप समिति चेयरमेन किशन अग्रवाल ने लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया और कहा कि वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने में समाज की सहभागिता होना पहली और आवश्यक शर्त है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहल है क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष ही हैं।

जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण अभियान जारी रखना जरूरी है। पौधरोपण के दौरान किशन अग्रवाल के अलावा गौतम उपाध्याय, अमित दूबे, अनिकेत उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, स्वेता उपाध्याय, मुस्कान कुमारी, प्रतिष्ठा, पलक उपाध्याय, आदित्य कुमार समेत अन्य पर्यावरणप्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles