24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

झारखंड निम्न दबाव के कारण छाये बादल, बढ़ी कनकनी

रांची। रांची सहित आसपास के कई जिलों में निम्न दबाव के चलते शुक्रवार को आंशिक बादल छाया रहा। इससे ठंड में वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी बांग्लादेश और इससे सटे हिमालयी क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रभाव झारखंड के विभिन्न जिलों में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। साथ ही देर रात और तड़के सुबह में कुहासा छाया रहा। इसके कारण लोगों को ठंड महसूस हुई हालांकि दिन चढ़ने के साथी मौसम साफ हो गया और धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और इससे लगे पंजाब और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में दिखाई देगा।
इधर मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी जिलों देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह में चार जनवरी तक घना कुहासा छाया रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में और सबसे कम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं, शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, जमशेदपुर में 26.4 और 11.6 डिग्री, डालटेनगंज में 26.4 और 7.7 डिग्री, बोकारो में 24.5 और 9.1 डिग्री, चाईबासा में 27 डिग्री और 10 डिग्री, खूंटी में अधिकतम 24.9 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, लोहरदगा में 24.6 और 8.7 डिग्री, लातेहार में 20.2 और 10.4 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles