30 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

बाबा बैद्यनाथ धाम में झारखंड विधानसभा स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने की पूजा-अर्चना

देवघर। रविवार को अहले सुबह झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्रनाथ महतो बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे,जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

मंदिर प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया गया,जिसके बाद उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा संपन्न की।

पूजा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा सदैव झारखंड राज्य पर बनी रहती है। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और जनमानस के कल्याण की कामना करते हुए बाबा से आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहे,यही उनकी प्रार्थना है। इस दौरान उनके साथ झामुमो के वरिष्ठ नेता सुरेश साह, श्यामकांत झा सहित जिला कमिटी के कई सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख