33.7 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

झारखंड आंदोलनकारी तीन जनवरी को हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आभार यात्रा में लेंगे भाग : पुष्कर महतो

रांची। झारखंड आंदोलनकारी तीन जनवरी को हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आभार यात्रा में भाग लेंगे। उक्त बाते बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने कहा कि रांची में 3 जनवरी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री आभार यात्रा कार्यक्रम धूम धाम से किया जाएगा। यह यात्रा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के रूप में आश्रितों को नियोजन में तथा प्रमाण पत्र आंदोलनकारी के रूप में देकर सम्मानित दिए जाने को लेकर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो भाग लेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल से वृहद झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी बादल महतो, झारखंड आंदोलनकारियों के इतिहास लिखने वाले झारखंड आंदोलनकारी अनुज कुमार सिन्हा एवं वनांचल के स्थान पर झारखंड शब्द को स्थापित करने वाले वयोवृद्ध सुविख्यात आंदोलनकारी पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि रांची के बहू बाजार चौक से ही मुख्यमंत्री आभार यात्रा मुख्य पथ अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचेंगे जहां जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कला-संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा।आंदोलनकारी अपनी-अपनी व्यवस्था के साथ संगठन का लाल-हरा झंडा एवं परंपरागत अस्त्र – शस्त्र लिए रहेंगे। पहली बार से जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के साथ-साथ भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की भी जयंती मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र तथा सम्मान वगैरह भी सौंपे जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles