27.9 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

धौलपुर में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

धौलपुर । जैन समाज धौलपुर द्वारा सोमवार को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जैन संतों को सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग को लेकर मौन जुलूस निकाला। जुलूस के बाद में जैन समाज ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह वोहरा ने बताया कि गत दिनों रीवा मध्यप्रदेश में दो साध्वियों की हत्या की उच्च स्तरीय जांच हेतु आज ज्ञापन दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री से संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की है। वोहरा ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा में धर्म प्रचार के लिए विहारत आर्यिका माताजी के साथ अत्यंत दुखद घटना हुई। जिसमें संघ की आर्यिकाओं की मौत हो गई। यह घटना सिर्फ दुर्घटना नहीं मानी जा सकती। उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर समाज में गहरी आशंका और चिंता का वातावरण निर्मित हुआ है। इसलिए घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच, जांच के लिए एसआईटी का गठन, घटना से संबंधित सभी सीसीटीवी, वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने, दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने तथा राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की मांग की गई है। इस अवसर पर जैन समाज धौलपुर के अध्यक्ष धनेश जैन, महामंत्री अमित जैन,अजय जैन, पवन कुमार जैन, दिलीप कुमार जैन एवं रूपेश कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज की महिला पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख