29 C
Kolkata
Wednesday, February 11, 2026

JAC BOARD EXAM : अब इंटर की परीक्षा 23 की जगह 24 फरवरी को होगी 

राजधानी में नगर निकाय चुनाव को लेकर इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 23 फरवरी को होनी थी, लेकिन अब इसे 24 फरवरी 2026 कर दिया गया है। जैक के अनुसार, 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होने के कारण परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी हैं।

जैक ने आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं बोर्ड परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा आठवीं की परीक्षा अब दो मार्च को होगी, जबकि प्रवेश पत्र 20 फरवरी से जैके के वेबसाइट से डाउनलोड होगी। परीक्षार्थियों की आंतरिक परीक्षा का प्राप्तांक पांच से 15 मार्च तक अपलोड होगा। कक्षा नौंवीं की परीक्षा अब छह व सात मार्च हो होगी। परीक्षा दो पाली में होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles