27 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

बीएफसीएल के अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का शुभारंभ, 8 टीमों के 110 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रामगढ़। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से आयोजित अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का शुभारंभ बुधवार को सिरका क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। यह टूर्नामेंट 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। बीएफसीएल कर्मचारियों के बीच टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्वर्गीय अरुणा बुधिया की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट संगठन में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

उद्घाटन समारोह में दक्षिण अफ्रीका से आए मुख्य अतिथि जैको वेंटर (मैनेजिंग डायरेक्टर, ओर एंड मेटल), बीएफसीएल के डायरेक्टर गौरव बुधिया, टेबोगो रालेका (सेल्स डायरेक्टर, ओर एंड मेटल), संभु पाधी (एजीएम, ओर एंड मेटल इंडिया) तथा सत्यकी बिस्वास (मैनेजर, ओर एंड मेटल) ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 110 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्घाटन मैच एडमिन एवेंजर्स और कमर्शियल वॉरियर्स के बीच खेला गया, जो दर्शकों के लिए रोमांचक मुकाबला साबित हुआ। लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। पहला सेमीफाइनल 24 फरवरी को और दूसरा सेमीफाइनल 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर कर्मचारियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख