32 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

अहमदाबाद में होगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर मैच धर्मशाला और चंडीगढ़ में

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। रोमांचक लीग चरण के बाद अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। क्वालीफायर मैच धर्मशाला और चंडीगढ़ में खेले जायेंगे।

70 मुकाबलों वाले लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें तीसरे और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी। इसी मैदान पर 29 मई को दूसरा क्वालीफायर आयोजित होगा, जहां पहले क्वालीफायर की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस सीजन प्लेऑफ मुकाबले विशेष परिस्थितियों के कारण तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। पहले फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में होना था, लेकिन स्थानीय प्रशासन और अन्य कारणों के चलते इसे अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।

प्लेऑफ कार्यक्रम

क्वालीफायर 1 – 26 मई – धर्मशाला

एलिमिनेटर – 27 मई – न्यू चंडीगढ़

क्वालीफायर 2 – 29 मई – न्यू चंडीगढ़

फाइनल – 31 मई – अहमदाबाद।

Related Articles

नवीनतम लेख