33 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर महतो

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (एएसएम) के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा है कि झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महतो ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से गुमला, बोकारो, रामगढ़ ,लातेहार ,चतरा ,गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम,जामताड़ा ,पलामू खूंटी जिला के उपायुक्तों पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।
महतो ने कहा कि गृह विभाग के पत्र के आदेश को न मानकर झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष, त्याग, बलिदान देने वाले भोले – भाले ,सच्चे- ईमानदार झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र- सम्मान पत्र का वितरण न करके गुमला, बोकारो, रामगढ़ ,लातेहार ,चतरा ,गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम,जामताड़ा ,पलामू खूंटी जिला के उपायुक्तों ने उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र वितरण भी जहां हुए हैं वहां खंडित और अपुष्ट है एवं कम संख्या एवं अधिसूचना की संख्या का उल्लेख ही नहीं है। ये कार्य सरकार विरोधी षड्यंत्र और संघीय व्यवस्थाओं के मूल्यों एवं मर्यादाओं का भी उल्लंघन हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए उपरोक्त सभी उपायुक्त के ऊपर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में गृह विभाग के आदेश का उल्लंघन और सरकार विरोधी कृत्य का बोध कोई न कर सके। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी 2026 को हजारों हजार की संख्या में आंदोलनकारी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर मुख्यमंत्री आभार यात्रा पर जुटेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख