दिल्ली में जंतर-मंतर पर एचईसी को बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन का धरना-प्रदर्शन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) को बचाने के लिए आईएनडीआईए के नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना रांची के झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में दिया गया। इसमें आईएनडीआईए गठबंधन के राष्ट्रीय नेता भी शामिल हुए। यह जानकारी झामुमो के रांची जिला सचिव डाॅ. हेमलाल कुमार मेहता ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

उन्होंने कहा कि धरना में इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, आप के दिल्ली सांसद संजय सिंह, जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान, सीपीआई के झारखंड राज्य सचिव महेंद्र पाठक, केरल के पूर्व राज्यसभा सांसद पी संतोष, कांग्रेस के खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जिला संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय, संजय राय, परवेज आलम गुड्डू, नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, गोपाल पांडेय, राहुल वर्मा, जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, आरजेडी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, कांग्रेस के अनवर अंसारी, सुंदरी तिर्की, भंवर सिंह, प्रकाश, रामचंद्रन के साथ कई मजदूर यूनियन के लोग भी शामिल हुए।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles