झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस केपी देव के निधन पर अवकाश

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड हाई कोर्ट समेत राज्य के सभी निचली अदालतों में शुक्रवार को हाई कोर्ट के जस्टिस केपी देव के निधन पर अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के समन के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल नहीं की जा सकेगी। संभावना जताई जा रही थी कि ईडी के समन के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दायर कर सकते थे।

ईडी ने चौथी बार समन जारी कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में 23 सितंबर को उपस्थित होने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा था। इसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली थी। अब उम्मीद की जा रही थी कि हेमंत सोरेन ईडी के संबंध के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles