लोहरदगा में गाय के हमले से हवलदार की मौत

बिरसा भूमि लाइव

लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के जिमा के रहने वाले झारखंड पुलिस में हवलदार वीरेंद्र मिस्त्री (57) की गाय के हमले से मौत हो गई। मंगलवार को वे अपने खेत में गाय बांध रहे थे तभी संभवत गाय के हमले से लोहा का खूंटी आंख में जा लगा, जिससे आंख में अंदर तक काफी जख्म हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हवलदार वीरेंद्र मिस्त्री झारखंड के जामताड़ा जिले में पदस्थापित थे। वे छुट्टी में अपने घर आये थे। सदर अस्पताल लोहरदगा में शव का पोस्टमार्टम किया गया और उनके परिजनों को शव सौंप दिया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles