37 C
Kolkata
Thursday, April 23, 2026

झारखंड में गुमला रहा सबसे ठंडा जिला, शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में बुधवार को कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला। राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम, मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे पूरे राज्य में कनकनी महसूस की जा रही है। अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी प्रकार की वृद्धि की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद दो दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गुमला में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दिनभर मध्यम गति से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे ठंड का एहसास बना रहा।
रांची में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 25.6 और न्यूनतम 9.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 25 और 4.7 डिग्री, बोकारो में 24.1 और 6.5 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 27.4 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।———–

Related Articles

नवीनतम लेख