लोहरदगा। बुधवार को ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, रियाडा के पीछे, लोहरदगा ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल (रियाडा के पीछे, लोहरदगा) में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति से वातावरण खेलमय और उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकागुड़ी के उप मुखिया श्री सदनू लोहरा द्वारा महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का संदेश दिया।विद्यालय के निदेशक श्री मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल को शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। खेल से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है तथा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि “खेल ही स्वस्थ जीवन का आधार है और स्वस्थ विद्यार्थी ही उज्ज्वल राष्ट्र का निर्माण करते हैं।”तत्पश्चात उप मुखिया श्री सोनू लोहरा ने भी अपने संबोधन में जीवन में खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
प्रथम दिवस की प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं परिणाम:
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन की शुरुआत जूनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें:
रूपेश उरांव – प्रथम स्थान
आर्यन कुमार साहू – द्वितीय स्थान
शुभम गोप – तृतीय स्थान
जूनियर डक रेस में:
लकी कुमार – प्रथम
विशाल – द्वितीय
शिवम कुजूर – तृतीय
जूनियर 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में:
अनीश कुमार – प्रथम
समर्पण बाखला – द्वितीय
दिलीप साहू – तृतीय
100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में:
पूजा कुमारी – प्रथम
तनु कुमारी – द्वितीय
आस्था केरकेट्टा – तृतीय
इसके अतिरिक्त सब-जूनियर चम्मच रेस, सीनियर स्लो साइकिल रेस, सब-जूनियर फ्रॉग जंप रेस, जूनियर थ्री लेग रेस तथा सीनियर लॉन्ग जंप प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या शोभारानी साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा है, लेकिन भागीदारी और प्रयास ही वास्तविक सफलता है। उनके प्रेरणादायक शब्दों के साथ प्रथम दिवस की प्रतियोगिताओं का सफल समापन हुआ। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव ने विद्यालय परिसर को ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से भर दिया है। आगामी दिनों में भी विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।


