31.6 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

राजस्थानी रंगों से सराबोर हुआ गिरिडीह

गिरिडीह : जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में गिरिडीह में पहली इस वर्ष भी आयोजित किया गया, जिसमें हास्य एवं व्यंग्य से भरपूर हास्य कवि सम्मेलन एवं रंगारंग नृत्य और गीतों का राजस्थानी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को सायं 6 बजे से श्री श्याम मंदिर, गिरिडीह के परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन अध्यक्ष के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरजीत कुमार (एएसपी, गिरिडीह) उपस्थित रहे। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से विनय संथालिया जी (अध्यक्ष, धनवार नगर पंचायत), सतीश केडिया (अध्यक्ष, गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी) एवं अशोक जैन (संरक्षक, गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन) को मंच पर सम्मानित किया गया।

हास्य कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि श्री अर्जुन अल्हड़ (कोटा) तथा अंतरराष्ट्रीय कवि एवं मंच संचालक हरिश हिंदुस्तानी (नवलगढ़) ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को लगातार ठहाकों से भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को हास्य और आनंद के वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राजस्थानी ठप एवं लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुति रही, जिसे श्री यश टिबड़ेवाल (कोलकाता) द्वारा प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा, जीवंत नृत्य एवं संगीत ने दर्शकों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा। इस आयोजन का कुशल नेतृत्व सम्मेलन अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सचिव राकेश मोदी एवं संयोजक प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय भूदौलिया, अनिल धनवारिया, सतीश केडिया, श्रवण केडिया, धीरज जैन, रवि बसाईवाला, अभिषेक छपरिया, सुनील मोदी, जीवन बचुका, रोहित जालान, राहुल केडिया एवं नीलकमल भरतिया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही फूलों की होली एवं पारंपरिक घुमड़ का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस ऐतिहासिक आयोजन में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की, जिससे पूरा वातावरण सौहार्द, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक भाईचारे से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles