29 C
Kolkata
Wednesday, April 22, 2026

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने नव-नियुक्त नगर परिषद अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

लोहरदगा। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, लोहरदगा जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने नव-नियुक्त अध्यक्ष लोहरदगा नगर परिषद अनिल उरांव से शिष्टाचार मुलाकात उनके आवास में जाकर की तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि “आपका कार्यकाल सुनहरा एवं स्वर्णिम हो। हमारा समाज विकास कार्यों में आपके साथ भागीदारी निभाए, ऐसी हमारी आशा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में नगर का समग्र विकास होगा और आमजनों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर एवं सुविधाएं प्राप्त होंगे। किसी भी नागरिक को नगर परिषद का चक्कर नहीं काटते रहना पड़ेगा। आपसे ऐसी उम्मीद है कि नगर परिषद भ्रष्टाचार मुक्त आम जनों के लिए सुलभ हो। किसी कार्य के लिए बार-बार दौड़ना ना पड़े। ऐसा नगर परिषद आप बनायेंगे ऐसी आपसे उम्मीद और विश्वास है।

आज के इस कार्यक्रम में जिला जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, युवा अध्यक्ष मनोरंजन वर्मा, महासचिव प्रदीप नारायण सिंह, प्रवक्ता सागर वर्मा, उत्पल वर्मा, राजेंद्र वर्मा उर्फ राजू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अध्यक्ष अनिल उराँव को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया।

Related Articles

नवीनतम लेख