डुमरी उप चुनाव के मद्देनजर गिरिडीह और चंदनक्यारी सीओ के तबादले

बिरसा भूमि लाइव

रांची : मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के निर्देश पर तीन वर्ष से अधिक समय से जमे झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है। डुमरी उप चुनाव के मद्देनजर हुई इस कार्रवाई में बोकारो के चंदनक्यारी में अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित रामा रविदास को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अंचल अधिकारी राजनगर, सरायकेला-खरसावां जिला व अंचल अधिकारी, गिरिडीह रविभूषण को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अंचल अधिकारी, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles