सिमडेगा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने की पुलिस ने मानव तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में एक युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया था। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को सजा मिल चुकी है। जांच के दौरान सामने आए एक अन्य तस्कर को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है।


