35.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

होली से पहले प्रशासन सख्त, अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी तेज

कसडेगा से 300 किलो जावा महुआ व 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सिमडेगा। होली पर्व को देखते हुए उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने कसडेगा क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है।

छापेमारी के दौरान करीब 300 किलोग्राम जावा महुआ तथा लगभग 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। बरामद अवैध सामग्री को नियमानुसार जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा इस मामले में संबंधित आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने के लिए जिले भर में सघन जांच एवं छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख