भीषण हादसे में चार लोगों की मौत

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राजधानी के बूटी मोड़ चौक से डूमरदगा जाने वाले रास्ते में बीती रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा के बीच हुआ। सदर थाना पुलिस ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चारों मृतक बरियातू बस्ती के बताए जा रहे हैं।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे के तीन टुकड़े हो गये। कार की रफ्तार काफी तेजी थी। उन्होंने बताया कि युवकों को ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (रिम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मीकांत ने कहा कि सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles