आरव जैसल ने जन्मदिन के मौके पर गरीबो के बीच बांटी पाठ्यसामग्री

बिरसा भूमि लाइव

  • पर्यावरण की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी, एक पौधा अवश्य लगाएं : आरव जैसल

रजरप्पा : कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुमित पटवा के पुत्र आरव जैसल अपने आठवां जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर आसपास के गरीब बच्चों के बीच खाद्य सामग्री बांटा, साथ ही पौधरोपण भी किया गया। आरव जैसल ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा सबकी जिम्मेवारी हैं, इसलिए अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं। ताकि ऑक्सिजन की कमी नही हो सकें। उन्होंने सभी लोगों को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की बात कही।

जन्मदिन के अवसर पर डीएवी पर डीएवी प्राचार्य बीपी रॉय, झारखंड आंदोलनकारी नेता चंद्रशेखर पटवा, समाजसेवी डब्लू प्रसाद, युवा नेता रमेश दांगी ने जन्मदिन की बधाई दी है। मौके पर पेंटर तापस पोद्दार, परमेश पटवा, अंजू देवी, सोनाली देवी, पूनम देवी, अर्चना देवी, नर्मदा देवी, उषा देवी, प्रणिता देवी, अमित, सुमित पटवा, अभिषेक, मुन्ना, नीतीश, छाया, शीतल, वर्षा, रिमझिम आदि थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles