पूर्व विधायक अमित महतो होटवार जेल से बाहर आए

बिरसा भूमि लाइव

रांची : पूर्व विधायक अमित महतो गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय करागार से बाहर आ गए हैं उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है होटवार जेल के बाहर समर्थकों ने पूर्व विधायक अमित महतो का जोरदार स्वागत किया है। झारखंड सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर निकले है। अमित महतो 27 जून 2023 से जेल में बंद थे। उनके ऊपर सोनाहातु के तत्कालीन सीओ आलोक कुमार के साथ गाली-गलौज करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप था। इसी बीच वह सजा को काटने को लेकर 27 जून 2023 को अमित महतो ने रांची के निचली अदालत में सरेंडर किया था। तब से वह जेल में बंद थे। जहां उन्हें बीते सोमवार 6 नवंबर को जमानत मिल गई।

आपको बता दें कि इस मामले में अमित महतो को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी विधायकी भी चली गई थी। रांची के निचली अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद अमित महतो ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जहां उच्च न्यायालय के डबल बेंच के न्यायाधीश एस चंद्रशेखर एवं न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए 2 साल की मिली सजा को कम करते हुए 1 साल कर दी थी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles