पूर्व विधायक अमित महतो को जमानत मिली

बिरसा भूमि लाइव

रांची : पूर्व विधायक अमित महतो को रांची सिविल कोर्ट से जमानत मिल गयी। शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए अमित महतो की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायुक्त मो. शहजाद की अदालत में अमित महतो की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। उनकी ओर से अधिवक्ता सुनील महतो ने बहस की। अदालत ने उन्हें निजी मुचलके की शर्त पर बेल दी है।

उल्लेखनीय है कि अमित के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने सहित कई आरोप लगाये गये थे। इस मामले में अमित महतो को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली थी। इसके बाद 27 जून को अदालत में कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles