झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को बेतहर इलाज के लिए रिम्स लाया गया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : पूर्व विधायक संजीव सिंह को इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में धनबाद जेल में बंद थे। धनबाद जेल में घायल झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व विधायक को रिम्स रेफर कर दिया गया।  बता दें कि 10 जुलाई को जेल के वार्ड में कुर्सी से गिर जाने के दौरान संजीव चोटिल हो गए थे। उनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा था। यहां से उच्चतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। शुक्रवार की सुबह धनबाद से कार्डियक एंबुक्स के माध्यम से उन्हें रिम्स लाया गया। दोपहर बाद पूर्व विधायक रिम्स पहुंचे। बता दें कि वर्ष 2017 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पूर्व विधायक संजीव सिंह जेल में बंद है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles