कोलेबिरा l प्रखंड में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पुनः अशोक इंदवार के चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है l इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार साहू सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित कियाI पूर्व सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की की वे उत्साह और और एकजुटता के साथ पार्टी के कार्यों में सक्रिय भाग लें l प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा की पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और जल्द ही पार्टी के विस्तार के लिए एक वृहद बैठक आयोजित की जायगी I मोके पर जनेश्वर बिरहोऱ, कृष्णा दास, रणधीर प्रसाद सिंह, दिलेश्वर सिंह, अशोक ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, अजित सहाय, दीपनारायण श्रीवास्तव, मनोज कश्यप, प्रफूल साहू, जीतेन्द्र तिवारी, रमेश सिंह, रुपधर सिंह, अर्जुन सिंह, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें l


